home page

25 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों को जब्त किया जाएगा और एफआईआर दर्ज की जाएगी: परिवहन आयुक्त

 | 

श्रीनगर, 01 अक्टूबर (हि.स.)।जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग ने फील्ड कार्यालयों को निर्देश दिया है कि 25 वर्ष से अधिक पुराने व्यावसायिक वाहनों को सड़कों पर चलते हुए पाए जाने पर जब्त किया जाए और एफआईआर दर्ज की जाए।

परिवहन आयुक्त विशेष महाजन ने एक पोस्ट में यात्रियों की सुरक्षा को चिंता का विषय बताते हुए ऐसे वाहनों के मालिकों से उन्हें स्क्रैप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी व्यावसायिक वाहन मालिकों से अनुरोध है कि वे आज 25 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप कर दें।

हमने फील्ड कार्यालयों को पत्र लिखकर कहा है कि यदि ऐसे वाहन सड़कों पर चलते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें जब्त किया जाए और एफआईआर दर्ज की जाए। हम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता