home page

कठुआ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की 24वीं बैठक आयोजित

 | 
कठुआ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की 24वीं बैठक आयोजित


कठुआ, 30 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की 24वीं बैठक डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जीआरईएफ के तहत डिंगा अंब ब्रिज का कार्य जून 2026 तक पूरा होने की संभावना है। जीडीसी बनी लिंक रोड को एसएएससीआई फंड के तहत स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि एनएचएआई द्वारा चिन्हित स्थानों पर कन्वेक्स मिरर लगाने को भी मंजूरी दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाली लिंक सड़कों के सुधार के प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं। सड़क सुरक्षा के तहत कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब की गतिविधियों और अप्रैल 2026 से सड़क सुरक्षा ऑडिट शुरू करने की जानकारी भी दी गई। बैठक में हटली अंडरपास निर्माण, जीएमसी कठुआ में ऑटो स्टैंड की व्यवस्था, ट्रैफिक रेगुलेशन और दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए और संबंधित विभागों को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए रोड सेफ्टी से जुड़े प्रस्ताव तैयार करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया