चडवाल में 22.54 ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
कठुआ, 08 मई (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चडवाल के श्मशान घाट लिंक रोड पर एक नाका के दौरान करीब 22.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली सामग्री बरामद की है। इस दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया और एक कार भी जब्त की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट चडवाल की टीम ने विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान टांडा से नई बस्ती चडवाल की ओर आ रही एक कार जेके08पी-1912 को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुस्कीन पुत्र डुल्ला निवासी मढ़हीन के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना राजबाग में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। कठुआ पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

