home page

22 वर्षीय बीएसएफ कांस्टेबल ने अपनी ही सर्विस गन से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 | 

जम्मू, 24 नवंबर (हि.स.)। जम्मू जिले के अरनिया सीमावर्ती क्षेत्र में एक सुरक्षा शिविर में 22 वर्षीय बीएसएफ कांस्टेबल ने अपनी ही सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कांस्टेबल देवा नंद मांझी ने सोमवार रात निकोवाल सीमा शिविर क्षेत्र में अपने माथे पर गोली मार ली।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता