होटल तक्षाल के बेसमेंट में युवती का शव मिला
| May 4, 2026, 16:14 IST
जम्मू,, 04 मई (हि.स.)। जम्मू के सतवारी थाना क्षेत्र स्थित होटल तक्षाल के बेसमेंट में 21 वर्षीय गुजराती युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती गुजरात की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। होटल कर्मचारियों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

