home page

जेकेआरईजीपी के तहत 21 परियोजनाओं को मंजूरी, 1.68 करोड़ रूपये के निवेश से मिलेंगे रोजगार के अवसर

 | 
जेकेआरईजीपी के तहत 21 परियोजनाओं को मंजूरी, 1.68 करोड़ रूपये के निवेश से मिलेंगे रोजगार के अवसर


जम्मू, 29 जुलाई (हि.स.)। उपायुक्त किश्तवाड़ एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति (डीएलटीएफसी) के अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम (जेकेआरईजीपी) के तहत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (जेकेकेवीआईबी) द्वारा प्रस्तुत ऋण प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जेकेआरईजीपी के तहत प्राप्त 33 ऋण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। जांच के बाद 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जबकि नौ आवेदक अनुपस्थित रहे और तीन मामलों को आगे की समीक्षा के लिए स्थगित कर दिया गया।

स्वीकृत परियोजनाओं की कुल लागत 1.68 करोड़रूपये है जिसमें 1.096 करोड़ रूपये बैंक ऋण तथा 58.40 लाख रूपये मार्जिन मनी शामिल है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों और वित्तीय संस्थानों को निर्देश दिए कि स्वीकृत मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि इकाइयों की शीघ्र स्थापना हो और जिले में स्थायी रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि जेकेआरईजीपी के तहत गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं एवं उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर आजीविका के अवसर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) डॉ. ऋषि कुमार शर्मा, प्रभारी केवीआईबी किश्तवाड़ शाह मोहम्मद, आरसेटीआई, राजकीय पॉलिटेक्निक किश्तवाड़, जम्मू-कश्मीर बैंक, जम्मू-कश्मीर ग्रामीण बैंक, आईटीआई किश्तवाड़ तथा अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा