19.10 करोड़ से सुधरेगी अलामबल की पेयजल व्यवस्था, परिहासपोरा जलापूर्ति योजना का होगा विस्तार
श्रीनगर, 29 सितंबर (हि.स.)। सरकार ने विधानसभा में बताया कि पटन विधानसभा क्षेत्र के मीरगुंड इलाके के गांव अलामबल में दीर्घकालिक और भरोसेमंद पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत 19.10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डब्ल्यूएसएस परिहासपोरा के विस्तार और रेट्रोफिटिंग का काम किया जा रहा है।
जल शक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने विधायक जावेद रियाज द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में बताया कि योजना का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जेजेएम की अवधि दिसंबर 2028 तक बढ़ाए जाने के बाद केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश सरकार से आवश्यक धनराशि जुटाने के प्रयास जारी हैं और योजना को विस्तारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य है। मंत्री ने बताया कि सीडीएफ के तहत बिछाए गए वितरण नेटवर्क को योजना की सप्लाई मेन से जोड़ना है लेकिन मीरगुंड के स्थानीय लोगों की आपत्तियों के चलते इसमें बाधा आ रही है। प्रशासन के स्तर पर मामला उठाया गया है और आपसी सहमति से समाधान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल अलामबल को पीएचई डिवीजन बडगाम के तहत डब्ल्यूएसएस नारबल से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

