home page

अवैध खनन में लिप्त 17 वाहन जब्त

 | 
अवैध खनन में लिप्त 17 वाहन जब्त


कठुआ, 25 फरवरी (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 17 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस स्टेशन राजबाग की टीम ने गश्त के दौरान बिना वैध अनुमति निर्माण सामग्री ले जा रहे 12 डंपरों को जब्त किया। वहीं बसोहली क्षेत्र में पुलिस ने एक डंपर और पत्थरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। इसके अलावा घाटी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त तीन अन्य डंपरों को भी जब्त किया। पुलिस ने सभी 17 वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया