home page

राजौरी के बिंदी जमोला में टाटा मैजिक कार दुर्घटनाग्रस्त, 16 यात्री घायल

 | 

राजौरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सोमवार को राजौरी जिले के बिंदी जमोला में टाटा मैजिक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 16 यात्री घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बिंदी जमोला में टाटा मैजिक कार जिसमें 16 यात्री सवार थे दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे सभी यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए राजौरी जीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

राजौरी जीएमसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जावेद इकबाल ने अस्पताल का दौरा किया और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता