home page

जीडीसी हीरानगर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर 15 दिवसीय गतिविधियों का आयोजन

 | 
जीडीसी हीरानगर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर 15 दिवसीय गतिविधियों का आयोजन


हीरानगर, 09 मार्च (हि.स.)। हीरानगर के जीएलडीएम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में इको क्लब और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिनों तक विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और रचनात्मकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इस दौरान बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि के तहत छात्रों ने बेकार पड़े तेल के गैलनों से आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल प्लांटर तैयार किए, जिससे पुनर्चक्रण और कचरे के सही उपयोग का संदेश दिया गया। इसके अलावा छात्रों ने कॉलेज परिसर की दीवारों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सुंदर और रचनात्मक चित्र बनाकर परिसर को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम के तहत वसंत ऋतु के अवसर पर पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें छात्रों ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। यह पूरा कार्यक्रम कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने इको क्लब और आईआईसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब की संयोजक प्रोफेसर नीरू शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डॉ. अनुपमा अरोड़ा, प्रो. राकेश शर्मा और डॉ. निशु सहित अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया