जनता को राहत-कठुआ में 14 नए रूट परमिट मंजूर, परिवहन व्यवस्था होगी मजबूत
कठुआ, 16 जून (हि.स.)। डीसी कठुआ एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने आरटीए की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और रूट परमिट से जुड़े मामलों की समीक्षा की।
बैठक में आरटीओ कठुआ सुरिंदर पाल शर्मा (सदस्य सचिव), डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न रूट परमिट आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्राधिकरण ने 9 मिनी बस, 4 फोर-व्हीलर ऑटो और 1 टैक्सी कैब (ऑल जे एंड के कॉन्ट्रैक्ट कैरिज श्रेणी) के परमिट को मंजूरी दी। वहीं 5 आवेदनों (3 मिनी बस और 2 फोर-व्हीलर ऑटो) को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
बैठक में आम लोगों की सुविधा के लिए सुचारु, सुलभ और व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

