home page

13.55 लाख से बने बैडमिंटन कोर्ट की तीन दिन में ही बिगड़ी हालत

 | 

जम्मू, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के पलौड़ा क्षेत्र में करीब 13.55 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए बैडमिंटन कोर्ट की हालत उद्घाटन के महज तीन दिन बाद ही खराब होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने कोर्ट की स्थिति पर चिंता जताते हुए इसके रखरखाव के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी राशि खर्च कर बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया गया है इसलिए इसकी नियमित देखरेख भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग से कोर्ट के रखरखाव के लिए किसी कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति को तैनात करने की मांग की ताकि सार्वजनिक धन से तैयार इस खेल सुविधा को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता