home page

कठुआ में ऐतिहासिक गुरुद्वारा विकास परियोजना को मंजूरी, 5.15 करोड़ स्वीकृत

 | 
कठुआ में ऐतिहासिक गुरुद्वारा विकास परियोजना को मंजूरी, 5.15 करोड़ स्वीकृत


कठुआ, 04 अगस्त (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार के संस्कृति विभाग ने पंचायत फोरलेन तहसील व जिला कठुआ के गांव बख्ता स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरनकमल साहिब के विकास कार्य को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत लंगर हॉल, प्रेयर हॉल और शौचालय ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा जिस पर 5.15 करोड़ की लागत आएगी।

सरकारी आदेश के अनुसार कार्य लोक निर्माण विभाग (आर एंड बी) द्वारा निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। साथ ही ई-टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाते हुए गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण मंजूरी के लिए क्षेत्र के विधायक राजीव जसरोटिया की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने पूरे मामले की लगातार निगरानी कर फाइल को स्वीकृति दिलाने में अहम योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया