एसएसपी मोहित शर्मा का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई थानों को मिले नए एसएचओ
कठुआ, 24 अगस्त (हि.स.)। जिला पुलिस मुख्यालय कठुआ ने प्रशासनिक हित में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहित शर्मा आईपीएस की ओर से जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार डीएसपी (पी) तरनजीत सिंह को प्रॉसीक्यूशन ब्रांच डीपीओ कठुआ से थाना लखनपुर में एसएचओ नियुक्त किया गया है। इंस्पेक्टर विक्रम शर्मा को डीपीएल कठुआ से थाना हीरानगर का एसएचओ बनाया गया है जबकि इंस्पेक्टर राजेश्वर सिंह स्लाथिया को डीपीएल कठुआ से थाना कठुआ का एसएचओ नियुक्त किया गया है। वहीं इंस्पेक्टर अमित कुमार को थाना हीरानगर से डीपीएल कठुआ स्थानांतरित किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश्वर सिंह को थाना बसोहली से साइबर पुलिस स्टेशन डीपीओ कठुआ में एसएचओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंस्पेक्टर अंकुश चिब को डीपीएल कठुआ से थाना बसोहली का एसएचओ बनाया गया है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का थाना कठुआ से डीपीएल कठुआ इंस्पेक्टर शकील अहमद का थाना मल्हार से डीपीएल कठुआ तथा इंस्पेक्टर नीरज चौधरी को थाना लखनपुर से डीपीएल कठुआ तबादला किया गया है। इंस्पेक्टर रजा अली को साइबर पुलिस स्टेशन से थाना मल्हार में एसएचओ नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर रिपोर्ट करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

