home page

एसएमवीडीयू में “फाउंडेशनल एआई” पर पांच दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

 | 
एसएमवीडीयू में “फाउंडेशनल एआई” पर पांच दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन


जम्मू, 01 मार्च (हि.स.)। कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा हाई एंड कंप्यूटिंग एआई एंड डीप लर्निंग लैब (आरपी-126) के अंतर्गत “फ़ाउंडेशनल एआई: लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स एन्ड जनरेटिव एआई” विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों की उन्नत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला का शुभारंभ संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में ट्रांसफॉर्मर आर्किटेक्चर, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, जेनरेटिव एआई, डीपफेक डिटेक्शन तथा एजेंटिक एआई सिस्टम जैसे उभरते विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञ वक्ताओं मेंभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ से डॉ. पुनीत गोयल और डॉ. ज्ञानेंद्र लोइतोंगबम ने डीपफेक डिटेक्शन और एलएलएम के विकास क्रम पर व्याख्यान दिए। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू के डॉ. विनीत जाखेटिया, माइक्रोसॉफ्ट के एआई टेक्नोलॉजी स्ट्रेटेजिस्ट मुरारी रामुखा तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रो. तनमय चक्रवर्ती ने एजेंटिक एआई और वास्तविक अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। समापन सत्र राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान वारंगल के प्रो. मेट्टू श्रीनिवास द्वारा संबोधित किया गया।

कार्यशाला का समन्वय डॉ. बैजनाथ कौशिक ने किया। कुलपति प्रो. प्रगति कुमार के मार्गदर्शन एवं संस्थागत सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा