home page

उत्तर भारत में बारिश ने तोडा 121 वर्षों का रिकॉर्ड, अभी और गिरेगा तापमान 

 | 
उत्तर भारत में बारिश ने तोडा 121 वर्षों का रिकॉर्ड, अभी और गिरेगा तापमान 
बारिश ने राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में पिछले 21 वर्षों के रिकॉर्ड को दिया है. इसके साथ ही पहाड़ो पर भारी बर्फबारी के चलते उत्तर भारत में उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप भी जारी है. यूपी समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सर्दी इतना कहर बरपा रही है कि, लोग पूरा दिन अलाव के सामने बैठकर बिता रहे हैं. उधर यूपी-दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में तो कोहरे छा रहा है. स्थिति ये है कि, द्रश्यता दिन के समय भी शून्य पर पहुँच रही है. वहीं उत्तराखंड, कश्मीर तथा शिमला के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों का बर्फबारी ने जीना मुहाल कर दिया है. आपको बता दें कि, इस जनवरी माह के दौरान राजधानी तथा आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश ने बीते 121 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले वर्ष 1901 के पहले माह के दौरान इतनी बारिश हुई थी. IMD ने बताया है कि, अब तक उत्तर भारत में 88.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. वहीं वर्ष 1989 में  इससे पहले जनवरी माह के दौरान  73.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी. अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है, हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की वजह से आज भी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है. यह बारिश दिल्ली के साथ ही पश्चिम बंगाल से लेकर, बिहार, उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा के कुछ भागों में अपना प्रभाव दिखायेगी.  इस बरसात की वजह से पारे में भी तकरीबन तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. इसके चलते सर्दी तथा गलन में भी वृद्धि होगी. इसके साथ ही छतीसगढ़ समेत देश के तटीय क्षेत्र आंध्र प्रदेश, ओडिशा व तमिलनाडु के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.