home page

जानिए, सादगी की नजीर पेश करते उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP सुलखान सिंह के वायरल फोटो का सच

 | 
जानिए, सादगी की नजीर पेश करते उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP सुलखान सिंह के वायरल फोटो का सच
कौन कहता है, कि सिक्कों की खनक ईमानदारी पर भारी पड़ती है. कौन कहता है, कि ईमान के रास्ते पर चलने वाले अब बचे नहीं है. कौन कहता है कि रुतबेदार कुर्सी पर संत बनकर कोई नहीं रह सकता है. अगर आप को यकीन नहीं है तो उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP सुलखान सिंह के बारे में पढ़िए. हुआ यू कि आज सोशल मीडिया पर सुलखान सिंह की एक फोटो वायरल हो गई, जिसमें पूर्व DGP साहब जमीन पर बैठकर मूंगफली खाते नजर आये. लोगों के बीच कौतूहल मचा कि आखिर वायरल फोटो सुलखान सिंह ही है, या फिर कोई और ? मिली जानकारी के अनुसार वायरल फोटो में दिखाई देने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP सुलखान सिंह ही है, जो अपनी माँ के इलाज के लिए बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज गए हुए थे. उसी समय एक पेड़ के छाव में बैठकर मूंगफली खाने लगे. उनका कोई प्रशंसक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद उनकी तस्वीर वायरल हो गई.  इनके जिंदगी की सादगी किसी योगी से कम नहीं. बड़ा आश्चर्य होता है, ना जिस दौर में ईमानदारी शब्द ही अपने अस्तित्व की तलाश में हो उस दौर में पुलिस महकमे का सबसे बड़ा अफसर अपनी ईमानदारी और सादगी की नजीर पेश करता हो और लोगो का पुलिस विभाग से उठते भरोसे को फिर से जीवंत करता हो. उत्तर प्रदेश के पूर्व  DGP सुलखान सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में हुआ था. 4 भाई बहनों में सबसे बड़े सुलखान सिंह ही है. गांव के स्कूल से ही आठवीं तक पढ़ाई पूरी की और बांदा से ही 1975 में इंटरमीडिएट किया. 1975 में ही सुमन सिंह से शादी हुई. जिसके बाद आगे की पढाई रुड़की से हुई. पढाई खत्म करने के बाद रेलवे में नौकरी लगी. नौकरी के दौरान ही आईएएस का फॉर्म भरा. आईएएस में नहीं लेकिन आईपीएस में सलेक्शन हो गया. बेहद ही साधारण परिवार में जन्मे सुलखान सिंह के माता पिता गाँव में ही रहते है. माता-पिता के अलावा परिवार में 2 बेटियां एक बेटा और पत्नी है. बात करें अचल सम्पत्ति की तो 3 कमरें का एक फ्लैट मौजूद है. गाँव में आज भी छप्पर का मकान और कुछ मामूली सी जमीन है. साल 1980 में 23 साल की उम्र में आईपीएस बने. 10 अप्रैल 2015 को DG स्तर के अधिकारी बने. योगी सरकार बनने के बाद इनको उत्तर प्रदेश का DGP नियुक्त किया गया.