बिहार के भागलपुर में भयंकर विस्फोट ने मचाई तबाही
| Mar 4, 2022, 12:47 IST
बिहार के भागलपुर जिले में 3 मार्च 2022 (बीती रात) को भयंकर विस्फोट हुआ. जोरदार धमका होने की वजह से पूरे शहर में उसकी गूंज सुनाई दी. मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना में कई मकान ध्वस्त हो गए हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक दर्जन भर लोग जख्मी हैं. साथ ही 12 लोगों के मारे जाने की भी की भी सूचना प्राप्त हुई है. जानकारी के लिए बता दूं कि जिस इलाके में यह हासदा हुआ, वहां की बिजली काट दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे हुए भीषण धमाके में 2 मंजिले मकान के परखचे उड़ गए. पूरा का पूरा मकान मलवा में तब्दील हो गया. इस तेज धमाके में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. https://twitter.com/NewIndianXpress/status/1499589198982127618 मकान के मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है. धमाके की तीव्रता इतनी थी कि 2 मंजिले मकान के अलावा धमाके की सीधी जद में 3 और मकान आ गए. विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घटनास्थल से 4 किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों ने तेज झटके वाले भूकंप के झटके भी महसूस किए. तत्काल घरों में कंपन महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल भूकंप के बारे में जानकारी लेने लगे. घटनास्थल पर मौजूद आस-पास के कुछ लोगों ने धमाके की आवाज को लेकर सिलिंडर विस्फोट की भी बात पड़ोसियों से की लेकिन चंद मिनटों में ही स्थिति बिल्कुल साफ हो गई. पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि की सायरन बजाती गाड़ियों ने तत्काल यह सूचित कर दिया कि धमाका बहुत तगड़ा हुआ है. इस बीच भारी संख्या में आस-पास के लोग घटनास्थल पर जमा होने लगे. जिसे नियंत्रित करने के लिए खुद एसएसपी को कमान संभालनी पड़ी. जानकारी के लिए बता दूं कि अभी भी जांच चल रही है, मौके पर प्रशासन की टीमें मौजूद है, मलवे में दबे लोगो की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

