आज होगी दो ट्रेनों की टक्कर, रेलवे होगा जिम्मेदार
| Mar 4, 2022, 12:04 IST
भारतीय रेलवे के लिए आज का दिन नई इबारत लिखने वाला दिन है. आमतौर पर देखा जाता है कि ट्रेन हादसे अचानक होते हैं, लेकिन शुक्रवार को दो ट्रेनों की ऐसी भिड़ंत होगी, जिसकी स्क्रिप्ट पहले से लिखी जा चुकी है. गौरतलब है कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में 2 ट्रेनों की अनूठी टक्कर होगी. जानकारी के लिए बता दूं कि पूरी स्पीड के साथ 2 ट्रेनों की टक्कर करवाई जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार भिड़ने वाली एक ट्रेन में तो खुद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव सवार होंगे. तो वहीं, दूसरी ट्रेन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत अन्य बड़े अधिकारी सवार होंगे. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सनतनगर-शंकरपल्ली खंड पर इस तकनीक के परीक्षण के साक्षी बनने के लिए सिकंदराबाद में मौजूद होंगे. भारतीय रेलवे के मुताबिक रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष 4 मार्च को होने वाले ट्रेन परीक्षण में भाग लेंगे. https://twitter.com/ShineSyamaladev/status/1499448094550683649

