home page

हावड़ा में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रहने का आरोप

 | 
हावड़ा में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में रहने का आरोप


हावड़ा, 24 मई (हि. स.)। जिले के जगाछा थाना इलाके से पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रमजान गाजी और आरिफा बेगम के रूप में हुई है। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया है। उनकी उम्र 35 से 37 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों को जगाछा थाना क्षेत्र के उनसानी इलाके से गिरफ्तार किया गया। वे उनसानी के माझेरपाड़ा इलाके में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनका घर बांग्लादेश के सातखीरा जिले में है।

पुलिस का आरोप है कि दोनों ने फर्जी पहचान दस्तावेज बनवाकर भारत में प्रवेश किया और यहां रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों को रविवार को हावड़ा जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ का मुद्दा लंबे समय से राजनीतिक बहस का विषय रहा है। भाजपा लगातार इस मुद्दे को उठाती रही है। राज्य में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अवैध घुसपैठ रोकने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय