बीएलए कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर किया आयोजित
जलपाईगुड़ी, 05 नवंबर (हि. स.)। भाजपा की पहल पर राजगंज में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 कर्मियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर बुधवार को बेलाकोबा स्थित हरिमंदिर में आयोजित किया गया।
सूत्रों के अनुसार, जलपाईगुड़ी जिले के सात ब्लॉकों में लगभग 1928 बूथ है, जिनमें से 261 बूथ राजगंज ब्लॉक में है। यह प्रशिक्षण शिविर राजगंज विधानसभा क्षेत्र के 261 बीएलए-2 कर्मियों के साथ आयोजित किया गया। इस दिन बीएलए को अपने कर्तव्यों का निर्वहन, मतदाता सूचियों का सत्यापन और सही जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में राजगंज ब्लॉक संयोजक निताई मंडल, जलपाईगुड़ी किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल दास, उत्तर मंडल अध्यक्ष अर्जुन मंडल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष राय सहित पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
निताई मंडल ने कहा कि इस दिन इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया कि एक भी वैध मतदाता छूट न जाए।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

