home page

आठ साल से छिपे बांग्लादेशी नागरिक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

 | 
आठ साल से छिपे बांग्लादेशी नागरिक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा


उत्तर 24 परगना, 24 मई (हि.स.)। जिले के संदेशखाली के मनिपुर इलाके में एक बांग्लादेशी नागरिक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान एम एच इस्लाम के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ढाका का निवासी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, वह वर्ष 2018 में सातक्षीरा बॉर्डर पार कर अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह देश के विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर मजदूरी का काम करता रहा। हाल ही में वह बिहार से आकर संदेशखाली के मनिपुर इलाके में पहुंचा था। स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ, जिसके बाद पूछताछ करने पर उसने खुद को बांग्लादेशी नागरिक होने की बात स्वीकार की। उसके पास किसी भी प्रकार का भारतीय नागरिकता संबंधी दस्तावेज नहीं मिला।

इसके बाद ग्रामीणों ने उसे संदेशखाली पुलिस स्टेशन की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा