“सीधे शंकर” कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने रखी अपनी समस्याएं
सिलीगुड़ी, 24 मई (हि. स.)। सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष के पहल पर रविवार को बाघाजतीन पार्क में “सीधे शंकर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के अलावा मालदा, कूचबिहार और कोलकाता समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, जमीन कब्जा, और भर्ती में भ्रष्टाचार जैसे कई गंभीर मुद्दे विधायक के सामने रखे। विधायक शंकर घोष ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री के साथ-साथ संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विधायक ने यह भी बताया कि इससे पहले भी “सीधे शंकर” कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है और भविष्य में सिलीगुड़ी के अलग-अलग इलाकों में इस पहल को जारी रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सिलीगुड़ी नगर निगम में भी बरो (वार्ड) स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

