home page

स्टेशन बाजार में ओबीसी मोर्चा का जागरूकता अभियान

 | 
स्टेशन बाजार में ओबीसी मोर्चा का जागरूकता अभियान


कोलकाता, 24 मई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमिताभ गोराइ ने रविवार शाम अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाजार के दुकानदारों से बात करते हुए उन्हें रंगदारी वसूली के खिलाफ जागरूक किया।

अमिताभ गोराइ ने दुकानदारों से स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनसे जबरन पैसे की मांग करता है, तो वे किसी भी हालत में भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं या भाजपा कार्यकर्ताओं से संपर्क करें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई हो सके और पीड़ितों को सुरक्षा मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में रंगदारी वसूली जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। उनके अनुसार, पार्टी इस तरह के अपराधों को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता के साथ खड़ी है।

इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी प्रकार के भय या दबाव में न आएं और कानून का सहारा लें। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे बाजार क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा