home page

गंगाजी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया

 | 
गंगाजी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ ने बचाया


हरिद्वार, 24 मई (हि.स.)। हरिद्वार में रविवार को गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। गंगाजी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ टीम ने साहस और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, एक युवक स्नान करते समय अचानक तेज धारा की चपेट में आ गया और बहते हुए हाथी पुल के नीचे लगी जंजीरों में जाकर फंस गया। मौके पर तैनात रेस्क्यू टीम ने बिना देर किए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उफनती गंगा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इसी दौरान एक अन्य युवक भी गंगा में डूबने लगा। एसडीआरएफ जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे भी सकुशल बचा लिया। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से दोनों युवकों की जान बच सकी। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने टीम की सराहना की।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला