home page

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया औचक निरीक्षण

 | 
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का किया औचक निरीक्षण


देहरादून, 5 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम देहरादून में स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में होना है। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार तड़के कार्यक्रम स्थल एफआरआई पहुंच कर औचक निरीक्षण किया।

धामी सरकार राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को भव्य बनाने के की तैयारी में जुटा है।जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सुबह तड़के 5:30 बजे आयोजन स्थल एफआरआई पहुंचकर तैयारियों का औचक निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री स्वयं इस कार्यक्रम की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी इससे पहले 3 नवंंबर को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की जानकारी ले चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि धामी सरकार उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मना रही है। इसी के तहत उत्तराखंड विधानसभा का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी संबोधित किया था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार