सोमवार से शुरू होगी पहाड़ स्वाभिमान यात्रा
पौड़ी गढ़वाल, 24 मई (हि.स.)। हिमालय क्रांति पार्टी द्वारा सोमवार से पहाड़ स्वाभिमान यात्रा शुरू करेगी। प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष बृजमोहन गुंसाई के मार्गदर्शन में यह यात्रा शुरू होगी। सोमवार को यात्रा का शुभारम्भ मां गुजड़ू गढ़ी, लैंसडौन से होगा।
यात्रा के दौरान लोगों को उत्तराखंड का स्वाभिमान, मूल निवासियों के अधिकार, रोजगार सृजन, पलायन रोक, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था आदि को लेकर जागरूक किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि यात्रा में लैसडौन विधानसभा के प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट, चौबट्टाखाल विधानसभा के प्रत्याशी दिनेश सिंह रावत, श्रीनगर के रवींद्र जुयाल और यमकेश्वर के प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। यात्रा लैंसडौन से शुरू होकर चौबट्टाखाल, श्रीनगर, पौड़ी, यमकेश्वर, स्वर्गआश्रम तक संचालित की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

