home page

आईजी गढ़वाल ने सिविल लाइंस कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

 | 


हरिद्वार, 10 जून (हि.स.)। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सिविल लाइंस कोतवाली रूड़की का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक की। वहीं व्यापारियों ने भी उनका स्वागत किया और यातयात एवं अतिक्रमण संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया।

बताया गया है कि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप दिल्ली से वापस लौट रहे थे तभी अचानक वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गए। आईजी के दौरे के दौरान अधीनस्थों में भी हलचल रही। आईजी ने अधीनस्थों के साथ वार्ता की। वहीं उनके आने की जानकारी पाकर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने अपनी समस्याएं बताई और समाधान की मांग की। आईजी की ओर से उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया गया। वहीं कुछ देर रुकने के बाद वे वापस चले गए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला