home page

ग्रेट निकोबार की जैव विविधता और आदिवासी संस्कृति की रक्षा जरूरी : पवन गुप्ता

 | 
ग्रेट निकोबार की जैव विविधता और आदिवासी संस्कृति की रक्षा जरूरी : पवन गुप्ता


कानपुर, 09 जून (हि.स.)। ग्रेट निकोबार देश की अमूल्य प्राकृतिक धरोहर है और इसकी जैव विविधता, वन संपदा तथा आदिवासी संस्कृति की रक्षा करना राष्ट्रीय दायित्व है। प्रस्तावित विकास परियोजनाओं से पर्यावरण और स्थानीय समुदायों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

यह बातें मंगलवार को कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने फजलगंज में आयोजित निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान के दौरान कहीं। कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में शहर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। अभियान का आयोजन महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अध्यक्षता और एआईसीसी सदस्य प्रतिभा अटल पाल के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता, इखलाख डेविड, बृजेश गुप्ता, मनोज वाल्मीकि, मनोज दुबे, अजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, राम गोपाल उत्तम, हरिराम कटियार, लईक खान आदि थे।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप