home page

हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध करा रही सरकार : सांसद

 | 

सिद्धार्थनगर, 24 मई (हि.स.)। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार जलजीवन मिशन योजना चला रही है। जल ही जीवन का आधार है।

उक्त जानकारी सांसद जगदम्बिका पाल ने जनपद के उसका विकास खण्ड के ग्राम पंचायत विनैका में जल जीवन मिशन के तहत पेयजलजल आपूर्ति के शुभारंभ के अवसर पर दिया। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण करना बहुत अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गांवों में पाइप लाइन बिछाकर पानी की टंकी का निर्माण कराकर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना संचालित की जा रही है। ग्रामवासियों को जल का संरक्षण और सदुपयोग करना चाहिए। इस दौरान जलजीवन मिशन की विस्तृत जानकारी तथा कराए जा रहे कार्यों पर चर्चा भी की गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलराम त्रिपाठी