home page

मीनू विज बनीं स्वदेशी जागरण मंच मुरादाबाद की जिला सह महिला प्रमुख

 | 
मीनू विज बनीं स्वदेशी जागरण मंच मुरादाबाद की जिला सह महिला प्रमुख


मुरादाबाद, 05 नवंबर (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच मुरादाबाद के तत्वावधान में महत्वपूर्ण कार्यक्रम की कार्य योजना एवं महिला कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को काका टायर्स पर सम्पन्न हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की योजना को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर नवीन दायित्वों की घोषणा प्रांत सह महिला प्रमुख अंजू त्रिपाठी ने की। मीनू विज को जिला सह महिला प्रमुख बनाया गया है।

स्वदेशी जागरण मंच मुरादाबाद विभाग के विभाग संयोजक प्रशांत शर्मा ने बताया कि बैठक में कुछ पदों पर नवीन दायित्व की घोषणा की गयी है। जिला सह महिला प्रमुख मीनू विज के अलावा, जिला सह महिला सह प्रमुख रेनू चौधरी, जिला महिला समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान डाॅ. पूनम गुप्ता, जिला महिला सह समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान शोभना, जिला महिला सह समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान अंशु जैन, महिला महानगर सह प्रमुख का दायित्व रेनू गुप्ता को सौंपा गया है। बैठक में अंजू त्रिपाठी प्रांतीय महिला सह प्रमुख, पूनम चौहान जिला महिला प्रमुख, नीलम जैन महानगर महिला प्रमुख उपस्थित रहीं। संचालन नीलम जैन ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल