home page

स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल प्रतिमा की महाआरती

 | 
स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल प्रतिमा की महाआरती


स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल प्रतिमा की महाआरती


—प्रतिमा स्थल को सेवाज्ञ संस्थानम् के सदस्यों ने फूलों और दीयों से सजाया

वाराणसी, 11 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को युवाओं ने नदेसर मिंट हाउस स्थित स्वामी जी के विशाल प्रतिमा की महाआरती की। सामाजिक संस्था सेवाज्ञ संस्थानम् से जुड़े युवाओं ने इसके पहले प्रतिमा और पार्क को फूलों व दीयों से सजाया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अंबरीश सिंह 'भोला' ने स्वामीजी को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और युवा शक्ति को जाग्रत करने का जो प्रयास किया, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार हमें कठिनाइयों से लड़ने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शिक्षा देते हैं। आज की पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के जीवन और संदेशों से सीख लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उनके विचार केवल एक प्रेरणा नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी हैं।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संतोष तिवारी, दिनेश दीक्षित, कुलदीप नारायण, महानगर संयोजक शिवम पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी