home page

पुरानी काशी भोगांव में भक्तों ने किया गंगा स्नान

 | 
पुरानी काशी भोगांव में भक्तों ने किया गंगा स्नान


मीरजापुर, 5 नवंबर (हि.स.)। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र भोगांव घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। साथ ही भगवान शंकर, शनि देव, हनुमान जी और भगवान विष्णु के दर्शन-पूजन किए।

भोर से ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। सूर्योदय होते-होते घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई कि करीब तीन किलोमीटर तक मेले का विस्तार हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। एसपी सिटी नितेश सिंह मेले की व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करते रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी ओम नारायण महाराज, समिति अध्यक्ष बृजभान सिंह, राजू सिंह, राशिद अली, नीरज यादव, प्रिंस सिंह, भुंवर सिंह और गणेश यादव समेत कई लोग सक्रिय रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा