home page

मुरादाबाद की एसआरजी बबीता मेहरोत्रा ने गुजरात में लिया नवाचारी प्रशिक्षण

 | 
मुरादाबाद की एसआरजी बबीता मेहरोत्रा ने गुजरात में लिया नवाचारी प्रशिक्षण


मुरादाबाद, 24 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की शिक्षिका बबीता मेहरोत्रा ने आईआईटी गांधीनगर (गुजरात) की क्रिएटिव सेंटर फॉर लर्निंग (सीसीएल) से तीन दिवसीय नवाचारी प्रशिक्षण लिया। रविवार को वापस आयीं एसआरजी विज्ञान शिक्षिका व सीसीएल की रसायन विज्ञान की एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य बबीता मेहरोत्रा ने बताया कि सीसीएल इंस्टिट्यूट हर साल विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी प्रशिक्षण का आयोजन करता है। इस सत्र में भी यह आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का सबसे मुख्य आकर्षण का बिंदु इस बार जितने भी प्रयोगात्मक कार्य है वह सभी भारत से आए हुए शिक्षकों के बीच ऑप्टिमाइज करके सिखाए गए। जिसमें मुख्य रूप से इंडिकेटर ड्रॉपलेट आर्ट, इंडिकेटर प्रोफाइल, साबुन बनाना, हर्बल साबुन बनाना, इलेक्ट्रोकेमेस्ट्री, वोल्टेक सेल, डेनियल सेल, फ्यूल सेल, साइनोटाइप अन्थो टाइप,फोटोग्राफी जैसे विषयों पर बहुत ही नवाचारी और रचनात्मक तरीके से विभिन्न गतिविधियों व हैंडस ऑन एक्टिविटी के माध्यम से कक्षा शिक्षण को रुचिकर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में भारत से अलग अलग राज्यों से 60 शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रशिक्षण डॉ मनीष जैन, श्रीसांव, निशा पाण्डेय अमरजीत, आकाश, गौतम के द्वारा बहुत ही रुचिकर तरीके से दिया गया, इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रयोगात्मक कार्य से जोड़ते हुए कक्षा शिक्षण को उत्तम बनाना है। बबीता मेहरोत्रा ने बताया कि वे इस इंस्टीट्यूट से लगातार 3 सालों से जुड़ी हुई है ।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल