बीएलओ ने 30 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं का किया सत्यापन
मुरादाबाद, 05 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर बीएलओ ने मीरजापुर जिले में करीब 30 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया है। इस मामले में तेजी लाने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने अधीनस्थों को गुरुवार निर्देश दिए हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने 4.65 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि बीएलओ ने अभी तक जिले के 30,000 मतदाताओं की छानबीन कर ली है। इस मामले में तेज गति से जांच करने के लिए अधिकारियों को लगाया गया है। सत्यापन के बाद डुप्लीकेट नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। इसके पहले भी आयोग ने 2.35 लाख मतदाताओं की सूची भेजी थी। जांच के बाद पहले चरण में करीब 71 हजार डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटाए गए थे। 2021 की मतदाता सूची की तुलना में 2026 में लगभग 18 हजार मतदाता बढ़ गए हैं।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

