राज्यपाल बागडे ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर देवांशी शर्मा को बधाई दी
| Jun 9, 2026, 17:58 IST
जयपुर, 09 जून (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर-बी हैंड बैलेंस (इंडिविजुअल) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान पुलिस की कॉन्स्टेबल देवांशी शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने कहा कि यह उपलब्धि योग की भारतीय संस्कृति से जुड़े खेलों की भारत की वैश्विक स्वीकृति है। उन्होंने देवांशी की सराहना करते हुए कहा कि अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप में राजस्थान की इस बेटी को स्वर्ण पदक मिलने पर देश गौरवान्वित हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

