home page

विजिलेंस ब्यूरो ने मई महीने में रिश्वत लेते हुए आठ सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा

 | 

चंडीगढ़, 09 जून (हि.स.)।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान के तहत मई माह के दौरान 6 अलग-अलग ट्रैप मामलों में रिश्वत लेते हुए 8 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा है।

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 19 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि 14 आरोपितों में 8 सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों ने रिश्वतखोरी के दो मामलों में निर्णय सुनाए हैं। इन मामलों में कुल 8 व्यक्तियों को दोषी ठहराया गया। अदालतों ने दोषियों को 3 वर्ष से 5 वर्ष तक के कारावास की सजा सुनाने के साथ-साथ 10 हजार रुपये से 28 हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है।

----------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH