home page

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से संबंधों की जांच में एनआईए का तीसरी बार छापा

 | 

मानसा, 09 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच

एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को बुढलाडा उपमंडल के गांव कुलाना में एक युवक के घर पर

छापेमारी की। यह कार्रवाई पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से कथित संबंधों की

जांच के सिलसिले में की गई। एनआईए की टीम ने गांव में यादविंदर सिंह उर्फ प्रीत

के घर की तलाशी ली। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी की उसके घर पर यह तीसरी

छापेमारी है।

परिजनों

के अनुसार एनआईए अधिकारियों ने

घर की तलाशी लेने के साथ-साथ बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज और स्टेटमेंट की भी

जांच की। हालांकि, इस बार एजेंसी ने घर से कोई सामान जब्त नहीं किया। मीडिया

से बातचीत में यादविंदर सिंह ने बताया कि एनआईए अधिकारियों ने उससे कुछ मोबाइल

नंबरों और संपर्कों के बारे में पूछताछ की तथा उसे 15 जून को चंडीगढ़ स्थित एनआईए कार्यालय

में पेश होने के निर्देश दिए हैं। यादविंदर

सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है।

यादविंदर

ने कहा कि पिछली छापेमारियों के

दौरान अधिकारी मेरे मोबाइल फोन अपने साथ ले गए थे। इस बार उन्होंने केवल घर की

तलाशी ली और सोमवार को चंडीगढ़ कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। एनआईए अधिकारियों ने जांच से संबंधित

किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। एजेंसी इस मामले में आगे की

जांच कर रही है।

---------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH