शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली 'वारिस पंजाब दे' में शामिल
चंडीगढ़, 09 जून (हि.स.)। लुधियाना के दाखा
विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली मंगलवार को आधिकारिक रूप से अकाली
दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने
गुरुद्वारा थड़ा साहिब पातशाही छठी में अरदास की और फिर चंडीगढ़ पहुंचकर एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पार्टी की सदस्यता
ग्रहण की।
इस अवसर पर
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य
पंजाब और पंथक विचारधारा से जुड़ी सभी पार्टियों एवं संगठनों को एक मंच पर एकजुट
करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पंथक ताकतों की एकता बेहद आवश्यक है,
ताकि पंजाब और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को और
अधिक मजबूती के साथ उठाया जा सके।
अयाली ने कहा कि
वह हमेशा से पंथक एकता के समर्थक रहे हैं और भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य
करते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभिन्न पंथक दल और संगठन अपने मतभेद भुलाकर
एक साझा मंच पर आएंगे, जिससे पंजाब के
अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी की जा सकेगी।
गुरुद्वारा थड़ा
साहिब पातशाही छठी में आयोजित अरदास के दौरान उनके समर्थकों और क्षेत्र की कई
प्रमुख हस्तियों ने उन्हें नई राजनीतिक पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
----------------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

