home page

एएसजी आई हॉस्पिटल ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं आंखों के सभी प्रमुख इलाज

 | 
एएसजी आई हॉस्पिटल ने मनाई दूसरी वर्षगांठ, एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं आंखों के सभी प्रमुख इलाज


नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। आंखों से जुड़ी सभी प्रमुख जांच और उपचार सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाले एएसजी आई हॉस्पिटल ने रविवार को अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों और अन्य अतिथियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शिशिर शेखर सिंह, डॉ. ईशा अग्रवाल, डॉ. चेतन, डॉ. अंकुर भटनागर, डॉ. अक्षय कुमार और डॉ. मोह्ताशम तौहीद सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

डॉ. शिशिर शेखर सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों में अस्पताल ने हजारों मरीजों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा, क्यू-लासिक, रेटिना जांच एवं सर्जरी, ग्लूकोमा उपचार, भेंगापन उपचार, ऑक्यूलोप्लास्टी, बाल नेत्र रोग उपचार और चश्मा परामर्श सहित विभिन्न नेत्र रोगों का उपचार अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है।

वर्षगांठ के अवसर पर मरीजों के लिए विशेष नेत्र जांच शिविर और परामर्श सुविधा भी आयोजित की गई। अस्पताल प्रबंधन ने भविष्य में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों, सहयोगियों और शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के विश्वास और सहयोग से ही अस्पताल ने यह उपलब्धि हासिल की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर