home page

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में हमला, गाड़ी का शीशा टूटा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बिहार से बंगाल प्रवेश के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ है।
 | 
fd

मालदा : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान बिहार से बंगाल प्रवेश के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में राहुल गांधी के गाड़ी का शीशा टूट गया, लेकिन इसमें किसी को चोट नहीं आई है। हमले के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कार से नीचे उतारा। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन भी सवार थे।

कांग्रेस ने घटना की जानकारी के बाद आपत्ति जताई और बोला, "हम इस हमले की निष्कर्ष जाँच की माँग करते हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग करते हैं।"

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से बंगाल पहुंची। बुधवार दोपहर को जैसे ही ये यात्रा मालदा पहुँची तो किसी ने कार के ऊपर पथराव कर दिया। अधीर रंजन ने हमले के संबंध में जवाब देते हुए कहा कि मैं कार के अंदर था। मैंने नहीं देखा कि पीछे से कौन ईंट फेंक रहा था। लेकिन राहुल को बंगाल में हर कदम पर रोका जा रहा है।

हालांकि, कुछ देर बाद कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कार के शीशे टूटने को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "गलत खबर को लेकर स्पष्टीकरण : पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गाँधी से मिलने अपार जनसमूह आया था। इस भीड़ में एक महिला राहुल से मिलने अचानक उनकी कार के आगे आ गई, इस वजह से अचानक ब्रेक लगाया गया। तभी सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार का शीशा टूट गया। राहुल गांधी जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनके साथ है, जनता उनको सुरक्षित रखे है।"