home page

अहमदाबाद में बेकाबू हाथी को नियंत्रित कर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा जारी, भगदड़ में एक व्यक्ति घायल

 | 

अहमदाबाद, 27 जून (हि.स.)। अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथजी की रथयात्रा के दौरान खड़िया गोलावद के पास हाथी बेकाबू हो गया जिसके बाद मची भगदड़ में एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि जल्द ही हाथी को काबू कर लिया गया। जिसके बाद रथयात्रा सामान्य रूप से जारी है।

अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ जी की 148वीं भव्य रथयात्रा शुक्रवार सुबह 7 बजे शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने

रथयात्रा को पहिंद रस्म अदा कर रवाना किया। इसके साथ ही पहली बार भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। रथयात्रा को लेकर आज सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

जगन्नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे मंगला आरती हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ जमालपुर जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और भगवान की मंगला आरती की। उन्होंने मंदिर में मौजूद साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

रथ यात्रा में 17 हाथियों का ग्रुप सबसे आगे चल रहा था। इसी दौरान तीन हाथी बेकाबू होकर भागने लगे और लोगों में भगदड़ मच गई।वन विभाग के अमले ने हाथी को काबू कर लिया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे 108 के माध्यम से उपचार के लिए ले जाया गया।

फिलहाल रथ यात्रा से 3 हाथियों को हटा दिया गया है, जिसमें दो मादा हाथी और एक नर हाथी शामिल है। अब 17 में से 14 हाथी रथ यात्रा में शामिल हैं। फिलहाल रथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। रथ यात्रा जमालपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर शाम तक इसी मंदिर लौटेगी।

आज की रथ यात्रा में 14 गजराज, 101 ट्रक, 30 अखाड़े, 18 भजन मंडलियां और 3 बैंड वादक शामिल हैं। साथ ही शारीरिक व्यायाम के प्रयोग भी किए जा रहे हैं। हरिद्वार, अयोध्या, नासिक, उज्जैन, जगन्नाथपुरी और सौराष्ट्र से करीब 2500 साधु-संत भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।

------

हिन्दुस्थान समाचार / Abhishek Barad