home page

दिघी पोर्ट के टेंडर में 1400 करोड़ का घोटाला, अनिल परब का आरोप

 | 

मुंबई, 24 मई (हि.स.)। शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने रायगढ़ जिले के दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 1400 करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिकायत की है और एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रैंक के अधिकारी से स्वतंत्र जांच करान की मांग की है।

महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल टाउनशिप लिमिटेड ने दिघी पोर्ट इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के तहत इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन मेथड पर पैकेज-A के लिए टेंडर मंगाए थे। इस प्रक्रिया में रामकी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने सबसे कम बोली लगाई थी। परब ने दावा किया है कि कंपनी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा नहीं करती है। परब के अनुसार कंपनी की तरफ से जमा किए गए एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट में गंभीर गड़बड़ियां हैं। टेंडर की शर्तों में पिछले दस वर्षों में पूरे हुए प्रोजेक्ट्स का अनुभव होना जरूरी था, लेकिन 2010-11 के प्रोजेक्ट का जिक्र किया गया था। यह भी आरोप लगाया गया है कि काम का नेचर, कॉस्ट और वर्क ऑर्डर दिखाने वाले दस्तावेज काफी नहीं हैं।

परब ने बताया कि संबंधित कंपनी को बिहार में इसी तरह के एक टेंडर में डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया की जांच और संबंधित दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार