मप्रः मुख्यमंत्री ने भरेवा शिल्पकार को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई
भोपाल, 09 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश की पारंपरिक जनजातीय भरेवा शिल्प कला की विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भरेवा शिल्पकार बलदेव वाघमारे को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'भरेवा' शिल्पकार बलदेव वाघमारे को 'राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार' से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नई दिल्ली में 'भरेवा' शिल्पकार श्री वाघमारे को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'भरेवा'शिल्पकार श्री वाघमारे के सम्मानित होने से मध्य प्रदेश की भरेवा शिल्प कला को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर

