home page

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर किया नमन

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पं. भीमसेन जोशी की जयंती पर किया नमन


भोपाल, 4 फरवरी (हि.स.)। आज (मंगलवार) को शास्त्रीय गायक, भारत रत्न, पंडित भीमसेन जोशी की जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्‍हें याद करते हुए सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि पं. भीमसेन जोशी ने समर्पण और सतत् लगन से भारतीय संगीत परंपरा को समृद्ध कर विश्व में इसका मान बढ़ाया। उनकी आवाज और कला का जादू अनंतकाल तक अवस्मिरणीय रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत