home page

बाबा नायकधाम में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन

 | 
बाबा नायकधाम में वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन


देवघर, 24 मई (हि.स.)। अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दिये गये और लायंस क्लब के सहयोग से बाबा नायकधाम, गंजोबाड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगे वॉटर चिलर मशीन का उद्घाटन पीएम जेएफ लायन डॉ अरुण गुटगुटिया ने किया।

इस जनहितकारी पहल के माध्यम से नायकधाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी में शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वॉटर चिलर मशीन शुरू होने से विशेष रूप से गर्मी के मौसम में लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर डॉ अरुण गुटगुटिया ने कहा कि समाजहित में किए जाने वाले ऐसे कार्य अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही सच्ची सेवा है और इस प्रकार की पहल से समाज के हर वर्ग को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होता है। वहीं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के सदस्य लायन मनोज डालमिया ने कहा कि क्लब सदैव सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच सकारात्मक योगदान देने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार के जनकल्याणकारी से जुड़े कार्य निरंतर करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट एवं लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब ऑफ मधुपुर के अध्यक्ष लायन प्रेम पाठक, सचिव लायन विजय आनंद लच्छीरामका, कोषाध्यक्ष लायन रामानुज मिश्रा, लायन विनोद लच्छीरामका, लायन सुमन चौधरी, पिंटू गुटगुटिया, ट्रस्टी रामलखन जी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy