home page

बिहार के कृषि मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया

 | 
बिहार के कृषि मंत्री ने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया


देवघर, 24 मई (हि.स.)। बिहार सरकार के वरिष्ठ भाजपा नेता सह कृषि एवं खान-भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा रविवार को बाबा नगरी देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बैधनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ का दर्शन-पूजन किया।

मंत्री विजय सिन्हा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासनिक भवन पहुंचे, जहां संकल्प कराने के बाद उन्हें बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कराई गई। मंदिर पहुंचने से पूर्व उन्होंने शिवगंगा तालाब पहुंचकर शिवगंगा के जल से आचमन किया और इसके बाद बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब बिहार और झारखंड एक ही राज्य थे,तब उनका उपनयन संस्कार देवघर में ही हुआ था। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ से उनकी कामना है कि बिहार और झारखंड का मान-सम्मान बढ़े एवं दोनों राज्य अराजकता से मुक्त हों। उन्होंने कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों के बल पर पूरे देश में पुनः गौरव प्राप्त करे और देशभर के लोग इस पर गर्व महसूस करें।

इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy