home page

विधानसभा उप सचेतक बनने के बाद शाहपुर पंहुचे केवल सिंह पठानिया का हुआ भव्य स्वागत

 | 
विधानसभा उप सचेतक बनने के बाद शाहपुर पंहुचे केवल सिंह पठानिया का हुआ भव्य स्वागत
विधानसभा उप सचेतक बनने के बाद शाहपुर पंहुचे केवल सिंह पठानिया का हुआ भव्य स्वागत




धर्मशाला, 15 मार्च (हि.स.)। विस सचेतक बनकर पहली बार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर विधायक केवल पठानिया का भव्य अभिनंदन किया गया। शाहपुर विस क्षेत्र में कुठमां से लेकर शाहपुर तक विभिन्न स्थानों पर केवल पठानिया का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। शाहपुर में नागरिक अभिनन्दन समारोह में सचेतक केवल पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् को आदर्श विधानसभा बनाना ही उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री का उनको नई जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया तथा धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि अब नई जिम्मेदारी मिलने से शाहपुर की जनता के प्रति और अधिक समर्पण ,सेवा भाव तथा ईमानदारी से विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा के लिए लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग के लिए करोड़ों की अतिरिक्त धनराशि स्वीकार की है इसके लिए वह उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुख सरकार ने अल्प अवधि में ही पांच गारंटियां पूरी कर दी हैं और शेष भी चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।

इस अवसर पर ठेकेदार एसोसिएशन शाहपुर, ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस, व्यापार मंडल शाहपुर, एनपीएस शाहपुर, रोटरी क्लब, महिला कांग्रेस, नप शाहपुर तथा युवा कांग्रेस शाहपुर ने उप मुख्य सचेतक को सम्मानित किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विधायक केवल पठानिया को सचेतक बनाने पर शाहपुर की जनता हमेशा प्रदेश के मुख्यमंत्री की आभारी रहेगी।

इसके उपरान्त विधायक केवल सिंह पठानिया ने छतड़ी के निजी हाइट तकनीकी संस्थान में वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि भी शिरकत की।

हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/उज्जवल