सिरमौर कबड्डी लीग शुक्रवार से पावंटा में
नाहन, 05 फ़रवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला में कबड्डी को लेकर युवाओं में खास जोश देखने को मिलता है और जिला से कबड्डी में चाहे महिला हों या पुरुष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला का मान बढ़ाया है। इसी कड़ी में शुक्र्रवारवा से पोटा साहेब में सिरमौर कबड्डी लीग 2 का आगाज होने जा रहा है जिसमें जिला से 8 फ्रेंचाइजी की टीमें भाग ले रही है। इस में नाहन की टीम भी भाग लेगी और प्रशिक्षण के बाद टीम जाने को तैयार है।
टीम के मालिक ने बतायाकि जिला में कबड्डी को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह खेले हो रही है ताकि हर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सके और यहां से चयनित खिलाड़ी को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की लीग में खेलने का मौका मिलेगा।
वहीं नाहन टीम के कोच विकास ने बताया कि लीग के लिये बहुत मेहनत की है,एक दस दिवसीय शिविर भी लगाया गया है ताकि ये खिलाड़ी इस लीग में अच्छा प्रदर्शन कर सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

