home page

हिसार मंडल आयुक्त ने किया ‘जहर जो हमने पीया’ पुस्तक का विमोचन

 | 
हिसार मंडल आयुक्त ने किया ‘जहर जो हमने पीया’ पुस्तक का विमोचन


रिटायरमेंट से 25 दिन पहले विमोचन, पुस्तक में लिखी 41 महिला सफाई कर्मियोें

की आत्म​कथा

हिसार, 5 नवंबर (हि.स.)। हिसार मंडल के आयुुक्त एवं वर्ष 2009 बैच के आईएएस

अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने रिटायरमेंट से 25 दिन पहले अपनी एक पुस्तक निकाली है। महिला

सफाई कर्मचारियों के जीवन पर लिखी गई इस पुस्तक का शीर्षक ‘जहर जो हमने पीया’ रखा गया है। मंडल आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार को आयुक्त निवासी इस पुस्तक का विमोचन

किया।

खास बात यह रही कि अशोक कुमार गर्ग ने महिला सफाई कर्मियों के साथ ही पुस्तक

का विमोचन किया। पुस्तक में जिन 41 महिला सफाई कर्मियों की आत्मकथा लिखी है उनको गर्ग

ने अपने आवास पर बुलाकर मंच पर बैठाया। मंच से एक-एक महिला सफाई कर्मियों ने अपने अनुभव

पुस्तक को लेकर साझा गए। महिला सफाई कर्मियों ने बताया कि कैसे समाज में उनको भेदभाव

की नजर से देखा जाता है। अशोक कुमार गर्ग ने पुस्तक विमोचन के बाद सफाई कर्मियों के

साथ बैठकर खाना भी खाया। आईएएस गर्ग ने हिसार में नगर निगम कमिश्नर रहते महिला सफाई कर्मचारियों को

मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया था। इसी आगे बढ़ाते हुए अशोक कुमार गर्ग ने अपने

अनुभव पुस्तक में साझा किए हैं। सफाई कर्मियों ने अपने संबोधन में अशोक कुमार गर्ग

की जमकर तारीफ की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर